Ticker

6/recent/ticker-posts

TV News of The Day: Tejasswi को भुलाकर Karan Kundrra ने किया इस हसीना संग रोमांस, Shweta Tiwari ने गिराई बिजलियां


 


Dipika Kakar, Rupali Ganguly, Ankita Lokhande in News: आज रोनित रॉय, संगीता घोष, अकासा सिंह, करण कुंद्रा, पार्थ समथान और श्वेता तिवारी जैसे सितारे सोशल मीडिया सुर्खियां बटोर रहे हैं। बॉलीवुड लाइफ की इस रिपोर्ट में हम आपको 5 बड़ी खबरों के बारे में बताने जा रहे हैं।

 
Advertisement

TV News of The Day: टीवी की दुनिया में आज कई बड़े इवेंट्स देखने को मिले हैं। आने वाले दिनों में कई टीवी शोज टीवी पर दस्तक देने वाले हैं। सितारों ने अपने इन शोज का प्रमोशन शुरू कर दिया है। आज सीरियल 'स्वर्णघर' की टीम ने लॉन्च इवेंट का आयोजन किया है। इसी बीच टीवी एक्टर पार्थ समथान ने अपनी डेब्यू फिल्म की बहली झलक फैंस को दिखा दी है। टीवी अदाकारा श्वेता तिवारी भी अपनी लेटेस्ट तस्वीरों की वजह से फैंस की वाहवाही बटोर रही हैं। रोजाना की तरह आज भी हम आपको टीवी की 5 बड़ी खबरों के बारे में जानकारी देने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज की टॉप 5 खबरें कौन सी हैं।

Advertising
Advertising
Also Read - Kasauti Zindagi Kay के अनुराग को मिली रियल लाइफ Prerna, इस साल करेंगे शादी; बेहद खूबसूरत हैं होने वाली बीवी

बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे पार्थ समथान
टीवी एक्टर पार्थ समथान के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। पार्थ समथान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। पार्थ समथान संजय दत्त और रवीना टंडन की फिल्म घुड़चड़ी में नजर आएंगे। कुछ देर पहले ही इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। Also Read - Shweta Tiwari ने धड़ल्ले से शेयर किए बोल्ड फोटोज, ट्रोलर्स बोले 'आंटी जी अब किसे पटाने...'

Also Read - Hrithik Roshan से पहले इन 10 तलाकशुदा सेलेब्स ने भी जमाने से नहीं छुपाया प्यार, हाथों में हाथ डाले आए नजर

Advertisement

अपकमिंग सीरियल 'स्वर्णघर' के लॉन्च इवेंट में पहुंचे सितारे
टीवी एक्टर रोनित रॉय और संगीता घोष जल्द ही टीवी सीरियल 'स्वर्णघर' में नजर आने वाले हैं। कुछ देर पहले ही मेकर्स ने सीरियल 'स्वर्णघर' के लॉन्च इवेंट का आयोजन किया था। इस लॉन्च इवेंट में रोनित रॉय और संगीता घोष के साथ रवि दुबे और टीम के बाकी लोग भी नजर आए।

प्रतीक सेहजपाल की हुई सिद्धार्थ शुक्ला से तुलना
सोशल मीडिया पर प्रतीक सेहजपाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मीडिया के लोग प्रतीक सेहजपाल की तुलना सिद्धार्थ शुक्ला से करते नजर आए। सिद्धार्थ शुक्ला से तुलना होते ही प्रतीक सेहजपाल मीडिया के आगे हाथ जोड़ते नजर आए।

तेजस्वी प्रकाश को भुलाकर इस हसीना के साथ रोमांस करते दिखे करण कुंद्रा
सोशल मीडिया पर करण कुंद्रा की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में करण कुंद्रा, अकासा सिंह के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। करण कुंद्रा की इन तस्वीरों में फैंस तेजस्वी प्रकाश को खोज रहे हैं।

वायरल हुई श्वेता तिवारी की तस्वीरें
श्वेता तिवारी ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट के जरिए सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। तस्वीरों में देखकर कोई भी श्वेता तिवारी की उम्र का अंदाजा नहीं लगा पा रहा है। देसी अवतार में श्वेता तिवारी कमाल लग रही हैं।

बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें... बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेजट्विटर पेजयूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
ताजा गॉसिप के लिए हमें Facebook Messenger पर फॉलो करें।

Tags

Up Next 

Kasauti Zindagi Kay के अनुराग को मिली रियल लाइफ Prerna, इस साल करेंगे शादी; बेहद खूबसूरत हैं होने वाली बीवी

Kasauti Zindagi Kay Cezanne Khan Marriage Plan: सीजेन खान जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वह अपनी गर्लफ्रेंड अफशीन के साथ इसी साल शादी कर सकते हैं। इस बात का खुलासा खुद सीजेन खान ने अपने इंटरव्यू में किया है।

 
Advertisement

Kasauti Zindagi Kay Cezanne Khan Marriage Plan: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल्स में से एक 'कसौटी जिंदगी की' के अनुराग यानी सीजेन खान (Cezanne Khan) ने अपने एक किरदार से लाखों लोगों का दिल जीत लिया था। खास बात तो यह है कि सीजेन खान जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वह अपनी गर्लफ्रेंड अफशीन के साथ इसी साल शादी कर सकते हैं। इस बात का खुलासा खुद सीजेन खान ने अपने इंटरव्यू में किया है। ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सीजेन खान ने बताया था कि वह और अफशीन सालों से रिलेशनशिप में हैं और इस साल शादी के बंधन में बंधने की भी योजना बना रहे हैं।

Advertising
Advertising
Also Read - किसी फिल्म से कम नहीं है Cezanne Khan और Afsheen की लव-स्टोरी !! तस्वीरें भी देती हैं गवाही

Also Read - 44 की उम्र में Cezanne Khan करेंगे लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड Afsheen से शादी !! जानिए तारीख

सीजेन खान (Cezanne Khan) ने बताया कि अगर महामारी न होती तो वह अबतक अपनी गर्लफ्रेंड को अपनी बीवी बना चुके होते। इस बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा, "हम तीन सालों से एक साथ हैं और बहुत खुश भी हैं। अगर महामारी न होती तो अब तक हम शादी के बंधन में बंध चुके होते। हमने इस साल के आखिर में शादी करने की योजना बनाई है। मुझे लगता है कि शादी करने की कोई परफेक्ट उमर नहीं होती है।" Also Read - TV News Of The Day: 'कसौटी जिंदगी की' के अनुराग करने वाले है नई शुरूआत, तो दो गैंग लीडर्स ने छोड़ा 'रोडीज' का साथ

Advertisement

सीजेन खान ने इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया कि वह लंबे समय से क्यों सिंगल थे। उन्होंने इस बारे में कहा, "मैं शादी के लिए कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता था। मैं किसी सिंपल, पारिवारिक और ईमानदार लड़की की तलाश में था। मैं ऐसी लड़की की भी तलाश कर रहा था, जिसमें अच्छे संस्कार हों और वह हमारे रिश्ते को भी मान दे सके। और मेरी मुलाकात अफशीन से हुई।"

सीजेन खान के करियर की बात करें तो वह जल्द ही एकता कपूर (Ekta Kapoor) के शो 'अपनापन: बदलते रिश्तों का बंधन' में नजर आने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने कलर्स के दमदार शो 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' में विवियन दसेना को रिप्लेस किया था। बता दें कि 'कसौटी जिंदगी की' के बाद सीजेन खान ने टीवी शो को अलविदा कह दिया था और करीब 10 सालों बाद वह वापस लौटे थे।

बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें... बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेजट्विटर पेजयूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
ताजा गॉसिप के लिए हमें Facebook Messenger पर फॉलो करें।

Tags

Up Next 

Explore more

Post a Comment

0 Comments