
शो में एक बार भी नजर आने वाले कलाकार फेमस हो जाते हैं, फिर टीवी पर सालों साल तक एक किरदार निभाने वालीं निधि भानुशाली (Nidhi Bhanushali) की तो बात ही और है।
वह अब भले ही सोनू का किरदार नहीं निभा रहीं, लेकिन आज भी उन्हें लोगों का प्यार मिलता है। अब सोनू ने अपनी एक बोल्ड तस्वीर शेयर करके लोगों को हैरत में डाल दिया है।
साथ में दिखा मिस्टर सीक्रेट
निधि भानुशाली (Nidhi Bhanushali) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर ये तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह हाथ में सर्फिंग बोर्ड लेकर खड़ी नजर आ रही हैं। उन्होंने फिटेड स्विमिंग ड्रेस पहनी हुई है।

उनके साथ इस तस्वीर में सेम कपड़े पहने एक लड़का भी नजर आ रहा है। जिसे लेकर लोग कमेंट में सवाल कर रहे हैं। देखिए ये PHOTO।।।
लोगों को पसंद आया अंदाज
बता दें कि अक्सर निधि की तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव भी रहती हैं। अपनी एडवेंचर लाइफ की तस्वीरें भी वो फैंस के साथ साझा करती हैं।
अब निधि का ये ताजा लुक भी वायरल हो रहा है। लोग उनके अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि पहले भी निधि अपने सर्फिंग के हुनर से लोगों को वाकिफ करा चुकी हैं।
साल 2019 में छोड़ा 'TMKOC'
निधि ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी। उन्होंने हाई एजुकेशन के लिए 2019 में 'TMKOC' छोड़ दिया। तब से यह भूमिका अदाकारा पलक सिधवानी निभा रही हैं।
निधि से पहले सोनू का किरदार झील मेहता निभा रही थीं।








0 Comments