Instagram/Pooja Banerjee
पूजा बनर्जी (Pooja Banerjee) ने सीरियल 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) को कहा अलविदा
सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में नजर आ रही टीवी अदाकारा पूजा बनर्जी जल्द ही मां बनने वाली हैं। कुछ समय पहले ही सीरियल 'कुमकुम भाग्य' की इस हसीना ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। इसी बीच पूजा बनर्जी ने सीरियल 'कुमकुम भाग्य' को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। बीते दिन सीरियल 'कुमकुम भाग्य' के सेट पर पूजा बनर्जी का आखिरी दिन था। पूजा बनर्जी ने अपनी शूटिंग के आखिरी दिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं।
0 Comments